मीरा भायंदर महानगर पालिका के आयुक्त और प्रशासक दिलीप ढोले को मुंबई के रवींद्र नाट्य मंदिर में मुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे के हाथों ‘सकाळ सम्मान 2023 पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
‘समृद्ध महाराष्ट्र’ की अवधारणा पर आधारित सकाळ सम्मान, मुंबई के रवींद्र नाट्य मंदिर में आयोजित किया गया। लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कार्य करने वालों को ‘सकाळ सम्मान’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। आयुक्त दिलीप ढोले ने मीरा भायंदर महानगर पालिका क्षेत्र में सभी विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने का प्रयास किया. आयुक्त के कार्यकाल में शहर के नागरिकों के लिए स्वर्गीय लता मंगेशकर थियेटर, स्केटिंग रिंग, स्विमिंग पूल, मेडिटेशन सेंटर और धम्म सम्राट अशोक बुद्ध विहार का उद्घाटन किया गया.
वहीं, अस्पताल भवन, प्रशासनिक भवन, तानाजी मालुसरे मराठा भवन, संत ज्ञानेश्वर माउली वारकरी भवन, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर सांस्कृतिक भवन, हरिवंश राय बच्चन हिंदी भाषा भवन का भूमिपूजन किया गया है. हिंदू ह्रदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे और स्व. प्रमोद महाजन कलादलन का कार्य प्रगति पर है। शहर की अधिकांश आंतरिक सड़कों का सीमेंट कंक्रीट से निर्माण कार्य प्रगति पर है। ‘बगीचों के शहर’ के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए मनपा के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी पार्कों को नागरिकों के लिए खोलने और उनका समुचित रखरखाव करने का काम जारी है.
राज्य स्तर के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न रेटिंग प्राप्त
मीरा भायंदर महानगर पालिका ने विभिन्न अभियानों में राज्य स्तर के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न रेटिंग प्राप्त की है। इनमें राजीव गांधी एडमिनिस्ट्रेटिव डायनेमिक्स (प्रगति) अभियान के तहत तीसरा पुरस्कार, माझी वसुंधरा अभियान के तहत राज्य स्तर पर मिट्टी के विषयगत क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार, मीरा भायंदर मनपा महाराष्ट्र में प्रथम रैंक शामिल है। भारतीय स्वच्छता लीग, सफाईमित्र सुरक्षा चुनौती के तहत 3 लाख से 10 लाख की जनसंख्या समूह राष्ट्रीय अभियान में मीरा भायंदर मनपा को स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 अभियान के तहत राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा और राज्य स्तर पर प्रथम स्थान मिला है।
शहर के सौंदर्यीकरण पर जोर
मीरा भायंदर के सौंदर्यीकरण पर जोर देते हुए मीरा भायंदर महानगर पालिका क्षेत्र में फ्लाईओवर के नीचे अधिकांश सड़कों की दीवारों पर तरह-तरह के चित्र बनाए गए हैं. शहर के डिवाइडर पर तरह-तरह के फूल लगाकर शहर के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। वहीं शहर में नियमित रूप से सफाई का काम चल रहा है। मनपा के स्कूलों और छात्रों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए मीरा भायंदर विद्यालय में मराठी, हिंदी, गुजराती और उर्दू माध्यम में कुल 72 कक्षाएं डिजिटल प्रारूप में शुरू की गई हैं। आयुक्त का मानना है कि, इसी वजह से मनपा स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ी है।
शहर के नागरिकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आयुक्त की अध्यक्षता में “वॉक विथ कमिश्नर” की अवधारणा को शहर में लागू किया जा रहा है। इन सभी कार्यों को संज्ञान में लेते हुए 28 जनवरी 2023 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे एवं उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में मीरा भायंदर आयुक्त और प्रशासक दिलीप ढोले को सकाळ सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के बाद आयुक्त दिलीप ढोले ने कहा कि, सकाळ सम्मान 2023 न केवल मेरा बल्कि मेरे साथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और शहर के नागरिकों की मेहनत का नतीजा है। आयुक्त ने शहर के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को बधाई दी और उनका आभार व्यक्त किया।
5 Replies to “‘समृद्ध सम्मान’ मेरा ही नहीं बल्कि मनपा के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों का है: आयुक्त दिलीप ढोले”