Mira Road: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राष्ट्रीय प्रवक्ता, समाजसेवक शैलेश पांडे एवं उनकी धर्मपत्नी पूर्व नगरसेविका स्नेहा शैलेश पांडे ने भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के हाथों विधिवत भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय मे अपने समर्थकों सहित भाजपा मे घर वापसी की है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की पूर्व नगरसेविका साराह अकरम ने भी भाजपा में ऑफिशियली प्रवेश किया है। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र और पूर्व भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता भी खास तौर से उपस्थित थे।
गौरतलब हो की कुछ साल पहले शैलेश पांडे, नरेंद्र मेहता से अनबन के चलते भाजपा छोड़ शिव सेना में शामिल हो गए थे। जिसके बाद, मेहता समर्थकों ने पांडे पर उनके दफ्तर में ही हमला भी किया था।
शैलेश एल पांडे, अपने विद्यार्थी जीवन से ही समाजसेवा एवं राजनीति मे सक्रिय है। बतौर राष्ट्रीय प्रवक्ता वो कई वर्षो से न्यूज़ चैनलों पर शिवसेना का पक्ष लाइव डिबेटों में बड़ी बेबाकी से रखते हुए आ रहे थे। उनकी धर्मपत्नी स्नेहा शैलेश पांडे 2007 से मिरा भाईंदर महानगर पालिका की नगरसेविका है। पांडे एक संघर्षशील नेता होते हुए उत्तर भारतीय समाज में अपनी पैठ बनाये हुए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत का उत्सव मनाते हुए भारत को आत्मनिर्भर, श्रेष्ठ देश बनाने की परिकल्पना प्रस्तुत की है. प्रधानमंत्री की इस अवधारणा को साकार करने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। पार्टी ने घर चलो अभियान के माध्यम से 3 करोड़ नागरिकों तक पहुंचने का संकल्प लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में आने वाले नए लोगों को उचित सम्मान दिया जाएगा।
इन लोगों ने भी किया प्रवेश
शैलेश पान्डे के साथ सुरेश दुबे – जिला सम्पर्क प्रमुख उत्तर भारतीय, विनोद तिवारी उपशहर प्रमुख,एड़ अरुण दुबे – उपशहर प्रमुख, अमरनाथ तिवारी समाजसेवक, ओमप्रकश पांडे – समाजसेवक, जितेंद्र प्रताप सिंह् शाखा प्रमुख, विश्वनाथ तिवारी – उपविभाग प्रमुख, सुनिल शोदे – उपविभाग प्रमुख, एल आर पांडे, प्रेमचंद पाठक, बी एस पाठक, भोलानाथ गुप्ता, रविन्द्र तिवारी – उपविभाग प्रमुख, रामऊजगिर यादव, रामकेस वर्मा, युवा नेता अरविंद तिवारी, प्रभात दुबे, सँजय गुप्ता, अनुज यादव, सन्दीप शर्मा, नितिन ओझा, कृष्ण यादव, अभिषेक दुबे, चंदन मंडराल,चौहान अविनाश आदि अनेक शिवसेना पदाधिकारियो ने भाजपा मे पक्षप्रवेश किया।