Mira Road: कांग्रेस के कद्दावर नेता और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मुज़फ्फर हुसैन (Ex- MLC Muzaffar Hussain) ने नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है की वह सरकारी एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग कर रही है।
पूर्व एमएलसी मुजफ्फर हुसैन (Ex- MLC Muzaffar Hussain) ने कहा कि, केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज दबा रही है तथा सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। चार साल से कोल्ड स्टोरेज में पड़ा केस अचानक राहुलजी के JPC की मांग के बाद ऊपर आया और एक हफ्ते में फैसला आना, सरकार किसे बचाने की कोशिश कर रही है। अदानी ग्रुप और शैल कंपनीज के ऊपर सवाल उठाने और उसकी जॉइंट पार्लियामेंट्री कमिटी से जांच की मांग के बाद राहुल जी को दो साल की सज़ा होना। उसके बाद दूसरे ही दिन उनकी आनन फ़ानन में लोकसभा की सदयस्ता को रद्द कर देना, इसे क्या समझा जाये। यह घोर निंदा का विषय है और लोकतंत्र की सरासर हत्या है। ये २०००० करोड़ कहाँ से आये? मोदी सरकार JPC कराने से इतना घबरा क्यों रही है?, ऐसा सवाल मुज़फ्फर हुसैन ने उठाए हैं।
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष (Ex- MLC Muzaffar Hussain) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसकी जांच करने की हिम्मत दिखानी चाहिए.
दूसरे मुद्दों पर भी बोले
वीर सावरकर को लेकर भायंदर में निकलने वाली गौरव यात्रा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, गौरव यात्रा का स्वागत है लेकिन धर्म के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। हुसैन ने आगे कहा कि, देश की आज़ादी के लिए कोई एक दिन भी जेल में बिताया है तो वह हमारे लिए सन्मानिया है। वीर सावरकर एक स्वतंत्रता सेनानी थे, लेकिन धर्म के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
काजल हिंदुस्तानी के नया नगर को जिहादी नगर के सम्बोधन पर हुसैन ने कहा कि, नया नगर में कभी कोई टेररिस्ट नहीं पकड़ा गया। ना ही कोई कश्मीरी आतंकवादी यहाँ से मिला। किस बेस पर ऐसी नफरत फैलाई जा रही है। एक भी लव जिहाद के केस नया नगर से नहीं सुनने में आया। जनता पढ़ी लिखी है वह सब देख रही है।
कांग्रेस नेताओं ने अलग अलग शहर से यलगार किया
प्रदेश कांग्रेस ने मोदी-अडानी भ्रष्ट गठबंधन का पर्दाफाश करने के लिए राज्य के ऑलमोस्ट सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने ठाणे में। विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट अहमदनगर, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण परभणी, पृथ्वीराज चव्हाण पुणे, जबकि विधान परिषद के गट नेता ए. सतेज पाटिल ने सांगली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान पालघर में, आमदार कुणाल पाटिल नासिक में, बसवराज पाटिल धाराशिव में, यवतमाल में शिवाजीराव मोघे, पिंपरी चिंचवाड़ में प्रणीति शिंदे, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंधे ने चंद्रपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पूर्व मंत्रियों और विधायकों ने अपने अपने क्षेत्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों को देश की स्थिति से औगत कराने की कोशिश की।
One Reply to “केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है: मुजफ्फर हुसैन”