Anil Galgali
Latest News State

हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत होंगे Anil Galgali

Mumbai: महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, मुंबई ने वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और RTI एक्टिविस्ट अनिल गलगली (Anil Galgali) को 2020-2021 राज्य स्तरीय सम्मान जीवन गौरव पुरस्कार के तहत कांतिलाल जोशी हिंदी भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार देने की घोषणा की है। इस पुरस्कार में सम्मान चिन्ह और 51,000 हजार रुपये की राशि है।

पिछले 28 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे अनिल गलगली (Anil Galgali) मराठी और हिंदी भाषा में पारंगत हैं। वे 20 वर्षों से लगातार अग्निशिला हिंदी पत्रिका का प्रकाशन कर रहे हैं। उनके संयुक्त लेख विभिन्न विषयों पर प्रकाशित होते हैं।

अनिल गलगली, RTI के ज़रिये अनेकों घोटालों का पर्दाफाश किया है। राज्य और महापालिका स्तर के कई भष्ट्राचार को गलगली द्वारा उजागर किया गया। जैसे ही अनिल गलगली को पुरस्कार की घोषणा की गयी है, उन्हें समाज के विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों से शुभकामनाओं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *